कन्नौज, जुलाई 1 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगरपालिका के सभी वार्डों में 1 से 31 जुलाई तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलेगा। इसके तहत हर वार्ड में विशेष सफाई सहित कीटनाशक दवा का छिड़काव भी किया जाएगा। बुधवार को अधिशासी अधिकारी अजय कुमार ने हरी झंडी दिखाकर अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में बीमारी की अधिक संभावना होती है। लापरवाही के कारण मलेरिया व डेंगू आदि संचारी रोग किसी को भी हो सकते हैं, लेकिन सावधानी बरतने से इसे रोका जा सकता है। उन्होंने कहा कि बीमारी की जंग जीतने के लिए स्वच्छता आवश्यक है। अभियान के दौरान सफाई व चूने के छिड़काव के साथ हर मोहल्ले में सैनिटाइजेशन का काम खास तौर पर किया जाएगा। यह भी पढ़ें- संचारी रोगों पर लगाम के लिए लोगों को भागीदारी जरूरी नगर पालिका कैंपस से प्रारंभ हुई रैली वार्ड 1...