रामपुर, मार्च 17 -- बिलासपुर। नगर में लगे कूड़े के ऊंचे-ऊंचे ढेरों का अब बहुत जल्द निस्तारण होने वाला है। नगर पालिका के चेयरमैन चित्रक मित्तल की नई सोच ने वेस्ट से बेस्ट बनाने का तरीका खोज निकाला और पालिका की ओर से एमआरएफ सेंटर पर लगभग 40 लाख रुपये की धनराशि से कूड़ा निस्तारण मशीन लगवाई जा रही है। पालिकाध्यक्ष चित्रक मित्तल का कहना है कि उन्होंने संकल्प लिया है के नगर को इन कूड़े के पहाड़ों से मुक्ति दिलाकर इसे एक स्वच्छ मॉडल बनाना है। इसके लिए उन्होंने एमआरएफ सेंटर में एक आधुनिक कूड़ा निस्तारण मशीन (ट्रॉमलर) लगवा रहे हैं। लगभग 40 लाख रुपये की लागत से रामपुर जनपद में लगने वाली यह अपनी तरह की पहली मशीन होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...