लखीमपुरखीरी, मार्च 7 -- छोटी काशी कॉरिडोर के निर्माण के तहत वीआईपी मार्ग के लिए तहसील प्रशासन द्वारा पूर्व में पैमाइश कर चिन्हांकन किया गया था। इसके बाद नगर पालिका परिषद की ओर से संबंधित भवन स्वामियों को नोटिस वितरित किए गए थे। बताया गया है कि नोटिस मिलने के बाद कई भवन स्वामियों ने इस पर आपत्तियां दर्ज कराते हुए कहा कि नगर पालिका द्वारा जारी नोटिस त्रुटिपूर्ण है, जबकि उनके पास अपने स्वामित्व से जुड़े आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध हैं। भवन स्वामियों की आपत्तियों को देखते हुए नगर पालिका परिषद ने वीआईपी मार्ग से संबंधित कार्यवाही को छोड़कर अन्य नोटिसों पर फिलहाल रोक लगा दी है। अब तहसील के राजस्व विभाग द्वारा पुनः चिन्हांकन और पैमाइश कराए जाने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि राजस्व विभाग की नई पैमाइश के आधार पर ही आगे...