अमरोहा, जून 11 -- अमरोहा। नगर पालिका टीम ने यातायात पुलिस संग गुरुवार को शहर के बिजनौर रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। टीपी नगर चौराहे से अटल चौक तक चलाए गए अभियान में सड़क के दोनों तरफ नालों पर कब्जा कर लगाए ठेले, खोमचे, फड़, स्टाल, तख्त और तंदूर की भट्टी आदि को हटवाया गया। साथ ही प्रतिबंधित प्लास्टिक पॉलीथिन जब्त कर दुकानदारों से जुर्माना भी वसूला गया। ईओ ने बताया कि सड़क व नालों से अतिक्रमण हटवाकर यातायात व्यवस्था दुरुस्त कराई गई ताकि जाम लगने से लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। हटाई गई जगहों पर दोबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- पालिका ने बिजनौर रोड पर हटवाया अतिक्रमण इसके लिए मुनादी कराकर मकान व दुकान स्वामियों, फड़, ठेले, खोमचे व स्टाल आदि लगाकर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को चेतावनी दी गई...