नैनीताल, मार्च 22 -- नैनीताल। नगर पालिका की टीम ने रविवार को पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल और ईओ रोहिताश शर्मा के निर्देश पर माल रोड में निरीक्षण किया। इस दौरान कई लोग बगैर अनुमति के अवैध रूप से खाने के सामान की फेरी लगाते मिले। टीम ने कार्रवाई करते हुए पांच लोगों का सामान जब्त किया। साथ ही कार्रवाई की चेतावनी भी दी। यहां प्रभारी कर निरीक्षक हिमांशु चंद्रा, कपिल कुमार भी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...