नैनीताल, जनवरी 28 -- नैनीताल। फड़ कारोबारियों के दुकानों के ऊपर अवैध तौर पर लगाई गई तिरपालों को बुधवार को पालिका टीम ने हटा दिया है। साथ ही बारिश के दौरान ही तिरपाल का प्रयोग की नसीहत दी। पंत पार्क क्षेत्र में कारोबारी अपने फड़ों के ऊपर तिरपाल बांध रहे हैं, जिसकी रस्सियों से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान कर निरीक्षक वेद प्रकाश सैनी, हिमांशु चंद्रा आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...