मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 15 -- नगर पालिका की टीम के द्वारा भगत सिंह रोड पर चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर दुकानदारों में हडकम्प मच गया। पालिका की टीम ने सख्ती दिखाते हुए सड़क पर रखे दुकानदारों के सामान को जब्त कर लिया। टीम टै्रक्टर ट्राली में जब्त सामान लेकर नगर पालिका आ गई। अब जुर्माना वसूलते हुए दुकानदारों का सामान दिया जाएगा। नगर पालिका अधिकारियों के द्वारा शहर से अतिक्रमण हटाने के लिए 12 सदस्यों की टीम बनायी गई है। यह टीम चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप और ईओ डा. प्रज्ञा सिंह के निर्देशन में काम कर रही है। टीम के द्वारा कुछ दिन पूर्व सर्वे करते हुए अतिक्रमण करने वालों को कडी चेतावनी दी गई थी। सोमवार को पालिका की टीम ने शिव चौक के पीछे भगत सिंह रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया है। इस अभियान को लेकर दुकानदारों में हडकम्प मच गया। पालिका टीम ...