नैनीताल, अप्रैल 28 -- नैनीताल। पालिका की टीम ने पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल और अधिशासी अधिकारी रोहिताश शर्मा के दिशा निर्देश पर फड़ कारोबारियों का सत्यापन शुरू कर दिया गया है। पंत पार्क से पालिका कार्यालय तक फड़ कारोबारी अपनी दुकानें लगाते हैं। सत्यापन पूरा होने के बाद यदि कोई अवैध रूप से फड़ लगता पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। पालिका के कर निरीक्षक वेद प्रकाश सैनी ने बताया कि क्षेत्र में कुल 196 फड़ कारोबारियों को फड़ लगाने की अनुमति है। सभी के सत्यापन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...