मऊ, मई 21 -- मऊ, संवाददाता। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए ग्रीष्मकाल में बचाव की अनूठी तैयारी की गई है। उन्होंने बताया कि जानलेवा गर्मी के दृष्टिगत यात्रियों एवं आने-जाने वाले लोगों को राहत पहुंचाने के लिए विशेष रूप से रोडवेज पर पालिका ने रैन बसेरा बनाया है। जिसमें कूलर एवं पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। नगरवासियों को हीट वेव से बचाने के लिए पालिका द्वारा वाटर टैंकर के माध्यम से नगर क्षेत्र में नियमित रुप से पानी का छिड़काव किया जा रहा है। बताया कि नगर क्षेत्र में 29 स्थलों पर वाटर कूलर लगाए गए हैं, ताकि आमजन को शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो। जनपद भर से आवा-जाही वाले घने क्षेत्र सहादतपुरा, ब्रम्हस्थान स्थित रैन बसेरा में ठहरने वाले व्यक्तियों के लिए विशेषकर पीने के पानी की आपूर्ति के लिए वाटर क...