पालिका घेराव के दौरान हंगामा, आवंटित दुकान का निर्माण रुकवाया
कन्नौज, जून 1 -- छिबरामऊ। नगर पालिका परिषद द्वारा कोतवाली के बाहर स्थित दुकानों के बीच की एक पतली गली को वर्ष 2022 में एक टेलर को आवंटित किए जाने का मामला तूल पकड़ गया है। आवंटित भूमि पर निर्माण कार्य शुरू होते ही क्षेत्रीय लोगों और विभिन्न संगठनों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। बढ़ते विरोध को देखते हुए नगर पालिका ने फिलहाल निर्माण कार्य पर रोक लगा दी है, हालांकि संबंधित दुकानदार के पास पालिका द्वारा जारी निर्माण की अनुमति का पत्र मौजूद बताया जा रहा है। सोमवार को किसान नेता समेत कई सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी नगर पालिका पहुंचे और पालिका प्रशासन का घेराव किया। इस दौरान पालिकाध्यक्ष मनोज दुबे व ईओ सुनील कुमार सिंह और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। प्रदर्शनकारियों ने आवंटित भूमि का आवंटन निरस्त करने तथा निर्माण कार्य को स्थायी रूप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.