एटा, अप्रैल 3 -- शुक्रवार को नगर पालिका के शासन द्वारा मनोनीत किए सभासदों का नगर पालिका सभागार में शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिनका को एसडीएम सदर ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में नगर पालिकाध्यक्ष सुधा गुप्ता ने मनोनीत सभासदों का अभिनंदन करते हुए उनका परिचय प्राप्त किया। उसके बाद एसडीएम श्वेता सिंह एवं ईओ निहाल सिंह ने मनोनीत सभासदों को जनहित में कार्य करने का संकल्प दिलाया। समारोह में सभी मनोनीत सभासदों ने विश्वास दिलाया कि वह शहर के विकास में पालिका को पूर्ण योगदान देंगे। शहर के विकास और स्वच्छ बनाए रखने के लिए नगर वासियों की जो जिम्मेदारियां उन्हें शासन ने सौंपी है। उन्हें पूरी ईमानदारी के साथ करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम में मनोनीत सभासद पूनम राजोरिया, राहुल वार्ष्णेय, विशाल वाल्मीकि, अर्चना स...