पालिका के तकनीकी सलाहकार गौरव त्रिपाठी ने दिया इस्तीफा
कन्नौज, जून 6 -- छिबरामऊ। नगर पालिका परिषद के तकनीकी सलाहकार रहे गौरव त्रिपाठी अमर ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। उन्होंने अपने त्यागपत्र में कहा कि वर्ष 2023 से वह अवैतनिक रूप से नगर हित में सेवाएं दे रहे थे तथा तत्कालीन अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार सिंह के साथ मिलकर कई जनहितकारी नवाचारों को आगे बढ़ाने का प्रयास किया। चेयरमैन मनोज दुबे की अनुपस्थिति में वरिष्ठ लिपिक संजय वर्मा और जन प्रतिनिधि मूलचंद यादव के माध्यम से दिए गए त्यागपत्र में बताया गया कि स्थापना उत्सव, नगर सेवा ऐप, रियल टाइम ऑफिस कंप्लेंट सिस्टम, स्वच्छता के नन्हे सिपाही अभियान, पटरी दुकानदारों के लिए पालिका बाजार तथा वृक्ष लगाओ, पुरस्कार पाओ जैसी योजनाएं बिना अतिरिक्त सरकारी बजट के लागू करने की पहल की गई थी। यह भी पढ़ें- ईओ सुनील कुमार सिंह को किया सम्मानित उनका कहना है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.