कन्नौज, दिसम्बर 14 -- छिबरामऊ। नगरपालिका परिषद ने दिसंबर माह की सर्द रातों में राहगीरों को सर्दी से बचाने के लिए नगर में करीब 1 दर्जन सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलवाने की व्यवस्था शुरू कर दी है। पालिकाध्यक्ष मनोज दुबे ने बताया कि सर्द हवाओं और शीतलहर को देखते हुए उन्होंने नगर के पूर्वी बाईपास, पश्चिमी बाईपास, रोडवेज बस स्टैंड, सौरिख तिराहा, तालग्राम तिराहा, पीपल चौराहा, रोडवेज बस स्टैंड, विशुनगढ़ तिराहा, फर्रुखाबाद चौराहा और अस्पताल रोड चौराहा के पास रैन बसेरा के सामने समेत लगभग एक दर्जन से अधिक सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलवाने की व्यवस्था शुरू कर दी है। पालिका का ट्रैक्टर लकड़ी लादकर प्रतिदिन शाम को चिन्हित स्थानों पर डालकर वहां अलाव जलवाने की व्यवस्था कर रहा है। अलाव जलने से अब रात के समय में लोगों को काफी राहत महसूस हो रही हैं।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.