फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 28 -- फर्रुखाबाद। नेकपुर कलां मोहल्ले केदो दर्जन से अधिक घरों में बारिश का पानी भरने से बस्ती के लोग बिफर गये। पालिका के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए फतेहगढ़ के मुख्य रोड पर जाम लगा दिया। फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस से नोकझोंक हुयी। पालिका की टीम ने पहुंचकर सफाई शुरू करायी तब जाकर जाम खुला। एक घंटे तक मुख्य रोड पर वाहनों के चक्के थमे रहे। आवागमन में लोगो को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। नेकपुर कलां एसआर कोल्ड के नजदीक सड़क के दोनों ओर बस्ती है। इधर से लोग मसेनी चौराहा के लिए निकलते हैं। यह काफी व्यस्ततम रोड है। मंगलवार की रात जो बारिश हुई उससे जहां मुख्य रोड पर पानी भर गया तो वहीं दो दर्जन से अधिक घरों में बारिश का पानी घुस गया। इससे लोगों के घरों में बड़ा नुकसान हो गया। मुख्य रोड पर भी पानी भरा था। बुधवार की सुबह बस्ती के...