विकासनगर, मार्च 13 -- नगर पालिका के सात सभासदों ने शुक्रवार को बैठक कर कुछ अन्य सभासदों के परिजनों पर पालिका के कार्यों में अनावश्यक हस्तक्षेप करने का आरोप लगाते हुए प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। एक सभासद के निजी आवास पर आयोजित बैठक में मौजूद सभासदों ने कहा कि कुछ सभासदों के बेटों और पतियों द्वारा नगर पालिका के कार्यों में अनावश्यक हस्तक्षेप किया जा रहा है। जिससे पालिका के नियमित कार्य प्रभावित हो रहे हैं। साथ ही यह भी शिकायत सामने आई कि कई बार कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार किया जा रहा है। जिससे कर्मचारियों में असंतोष और कार्य करने में कठिनाई उत्पन्न हो रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...