पालिका की रोक के बावजूद नाले पर निर्माण, जांच के आदेश
बिजनौर, जून 17 -- शेरकोट। पालिका प्रशासन की रोक के बावजूद हाईवे स्थित नगरपालिका नाले पर कथित रूप से अवैध निर्माण का मामला सामने आया है। इस संबंध में स्थानीय लोगों ने पालिका प्रशासन से शिकायत कर निर्माण कार्य पर तत्काल रोक लगाने और कार्रवाई की मांग की है। नगर निवासी अफजाल आदि ने नगरपालिका प्रशासन को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि वार्ड संख्या-2 में हाईवे किनारे नगरपालिका की भूमि पर अतिक्रमण कर बिना नक्शा स्वीकृत कराए निर्माण कार्य कराया जा रहा है। शिकायत में यह भी आरोप लगाया कि व्यवसायी पहले भी कथित रूप से अतिक्रमण कर बिना मानचित्र पास कराए एक भवन का निर्माण करा चुका है।स्थानीय लोगों का कहना है कि नगरपालिका के नाले पर किए जा रहे निर्माण से भविष्य में जल निकासी व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.