मेरठ, मार्च 9 -- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को नगर पालिका परिषद कार्यालय में मिशन नारी शक्ति कार्यक्रम के तहत कार्यरत महिलाओं को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका परिषद मवाना की अधिशासी अधिकारी पूजा सिंह ने कार्यालय में कार्यरत महिलाओं को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी पूजा सिंह ने कहा कि महिलाएं समाज और प्रशासन दोनों क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। कार्यक्रम में सफाई एवं खाद्य निरीक्षक राकेश कुमार, जिला कार्यक्रम प्रबंधक अमरनाथ, लिपिक मिनाक्षी, फिरोजा प्रवीन, गीता, भारती, पूजा, आयशा तथा जीनत आदि रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...