पालिका की भूमि की बिक्री करने पर हंगामा, सभासदों ने दी आंदोलन की चेतावनी
सहारनपुर, जून 18 -- सरसावा। नगर पालिका की नजूल भूमि संख्या 439 की कथित बिक्री को लेकर सभासदों ने नाराजगी जताई है। गुरुवार को सभासद राकेश साहनी, राजेश चावला, सचिन चौधरी, नवीन चौधरी, संदीप सैनी और विनय कश्यप ने ईओ को संबोधित ज्ञापन सौंपकर आरोप लगाया कि एक भूमाफिया ने खसरा संख्या में फेरबदल कर पालिका की करोड़ों रुपये की भूमि का इकरारनामा और बैनामा कर दिया, जबकि भूमि नगर पालिका के नाम दर्ज है और मामला न्यायालय में विचाराधीन है। सभासदों का कहना है कि दो माह से अधिक समय बीत जाने के बावजूद प्रशासन ने न तो भूमि बेचने वालों और न ही खरीददारों के खिलाफ कोई कार्रवाई की है। वहीं, वर्षों से वहां फड़ लगाकर आजीविका चला रहे फल एवं सब्जी विक्रेताओं को भूमि खाली करने का नोटिस दे दिया गया है। सभासदों ने चेतावनी दी कि यदि तीन दिन के भीतर दोषियों के खिलाफ कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.