संभल, फरवरी 28 -- शहर में पाइपलाइन लीकेज की समस्या गंभीर रूप लेती जा रही है। आए दिन मरम्मत के नाम पर सड़कों की खुदाई से नई बनी सड़कें भी क्षतिग्रस्त हो रही हैं। इससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहर के कई इलाकों में पाइपलाइन लीकेज के चलते सड़कें बार-बार खोदी जा रही हैं, जिससे जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। दोपहिया वाहन चालकों, स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों के लिए आवागमन मुश्किल हो गया है। कई स्थानों पर तो सड़कें लगातार खुदाई के कारण पूरी तरह टूट चुकी हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि लीकेज का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा। अस्थायी मरम्मत के बाद सड़कों को ठीक से नहीं बनाया जाता, जिससे कुछ ही दिनों में दोबारा लीकेज हो जाती है और फिर से खुदाई करनी पड़ती है। मोहल्ला शक्तिनगर में हाल ही में चौड़ी सड़क का निर्माण हुआ था, लेकि...