मुजफ्फर नगर, जनवरी 28 -- बुधवार को नगर पालिका की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक अवैध यूनिपोल को हटाया है। यह अवैध यूनिपाल बुढाना मोड से राणा चौक के बीच लगा हुआ था। कुछ दिन पूर्व पीनना निवासी समाजसेवी सुमित मलिक के द्वारा शिकायत की गई थी। जिस पर नगर पालिका के कर विभाग के द्वारा कार्रवाई की गई है। गांव पीनना निवासी समाजसेवी सुमित मलिक के द्वारा पालिका क्षेत्र में लगे अवैध होर्डिंग और यूनिपोल की शिकायत पालिका ईओ डा. प्रज्ञा सिंह से की गई थी। ईओ डा. प्रज्ञा सिंह ने इस मामले में कर विभाग के अधिकारियों को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। प्रभारी टीएस पारूल यादव के द्वारा नव विस्तारित क्षेत्र में लगे कुछ अवैध होर्डिंग और यूनिपोल को चिन्हित किया गया है। बुधवार को पारूल यादव विभागीय टीम और जेसीबी मशीन, ट्रैक्टर ट्राली लेकर मौके पर पहुंची। टीम ने कार्रवा...