अलीगढ़, मई 15 -- अतरौली, संवाददाता। नगर पालिका परिषद में सफाई कर्मियों की मांगों को लेकर एक बार फिर से सफाई कर्मियों के एक गुट ने नगर में पर्चे बांटकर पालिका में खलबली मचवा दी है। यह पर्चा पालिका अधिकारियों के पास भी पहुंच गया है। ईओ अमिता वरूण ने कहा है कि नगर पालिका परिषद के एक ठेका सफाई कर्मी द्वारा इस तरह से पर्चा वितरण करके पालिका की छवि खराब करने की कोशिश की गयी है, पालिका नियमावली का उल्लघंन किया जा रही है। इस कर्मचारी को नोटिस जारी किया गया है। नगर पालिका परिषद में एक ही सफाई यूनियन रजिस्ट्रेड है। जिसके अध्यक्ष सुशील कुमार उर्फ बंटी है। उन्होंने बताया कि इस संगठन ने इस तरह के किसी भी आयोजन से दूर रहने की बात कही है。 यह भी पढ़ें- सफाईकर्मियों ने हड़ताल स्थागित कीसफाई कर्मियों की बैठक नगर के मौहल्ला कटरा निवासी एक कर्मचारी पालिका मे...