आजमगढ़, जुलाई 1 -- आजमगढ़, संवाददाता। नगरपालिका परिषद आजमगढ़ की बोर्ड की बैठक चौथी बार स्थगित होने पर मंगलवार दोपहर सभासदों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित सभासदों ने नगरपालिका कार्यालय में धरना-प्रदर्शन किया। सभासदों ने ईओ पर तानाशाही और चेयरमैन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। पालिका बोर्ड की बैठक अपराह्न दो बजे बुलाई गई थी। बैठक में शामिल होने के लिए सभी सभासद निर्धारित समय से पहले ही पहुंच गए। नगरपालिका अध्यक्ष ने इस बार बोर्ड की बैठक में कुल 10 एजेंडे निर्धारित किए थे। बोर्ड की बैठक शुरू होने से पूर्व सभासदों को सूचना दी गई कि प्रभारी ईओ प्रशांत कुमार किन्हीं कारणों से शामिल नहीं हो रहे हैं। इसलिए बोर्ड की बैठक स्थगित कर दी गई है। यह सुनते ही सभासदों का गुस्सा भड़क गया। उन्होंने कहा कि इसके पूर्व आयोजित बोर्ड की बैठक में भी प्रभारी ईओ के अचा...