बदायूं, मई 30 -- नगर पालिका कर्मी की बाइक नई सब्जी मंडी से चोरी हो जाने का मामला सामने आया है। मोहल्ला संख्या दो निवासी मोहित मौर्य नगर पालिका परिषद में लिपिक पद पर तैनात हैं। शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे वह सब्जी खरीदने के लिए मंडी गए थे। उन्होंने अपनी बाइक को लॉक करके खड़ा कर दिया और सब्जी खरीदने लगे। कुछ देर बाद जब वह वापस लौटे तो उनकी बाइक वहां से गायब मिली। शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- पालिका कर्मी की बाइक चोरी यह भी पढ़ें- बाइक चोरी के मामले में मुकदमा कायम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...