मुरादाबाद, मई 12 -- नगर पालिका परिषद कर्मचारियों ने मंगलवार को कोतवाली पहुंचकर पुलिसकर्मियों को स्वगणना का प्रशिक्षण देकर पुलिस कर्मियों के फार्म भरवाए। नगर पालिका परिषद के वरिष्ठ लिपिक कलीम अहमद, आरिफ खान आदि ने कोतवाली पहुंचकर प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार को जानकारी दी कि जनगणना कर्मचारी उपलब्ध न होने की वजह से उन्हें पुलिस को स्व गणना के फॉर्म भरवाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रभारी निरीक्षक के आदेश पर उप निरीक्षक अर्चना तोमर, तेजपाल सिंह, वरिष्ठ का निरीक्षक परमेंद्र सिंह सहित लगभग 70 पुलिस कर्मियों के गूगल पर मोबाइल फोन से स्व गणना फॉर्म भरवाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...