पालिका कर्मचारियों को मिलेगा तीन माह का बकाया वेतन
इटावा औरैया, जून 3 -- जसवंतनगर। नगर पालिका के कर्मचारियों के लंबे समय से लंबित वेतन भुगतान की समस्या के समाधान की दिशा में बड़ी सफलता मिली है। शासन ने नगर पालिका को 1.41 करोड़ 36371 रुपये की धनराशि उपलब्ध कराई गई है, जिससे कर्मचारियों के बकाया वेतन का भुगतान किया जाएगा।
वित्तीय समस्या का समाधान पालिका अध्यक्ष सत्यनारायण संखवार ने बताया कि पालिका के स्थायी, संविदा एवं आउटसोर्सिंग कर्मचारियों सहित पेंशनरों पर प्रति माह लगभग 60 लाख रुपये का वित्तीय भार आता है, जबकि वित्त आयोग से पालिका को प्रतिमाह केवल 51 से 52 लाख रुपये की ही ग्रांट प्राप्त हो रही थी।
कर्मचारियों का भुगतान आय और व्यय के बीच अंतर होने के कारण कर्मचारियों का चार से पांच माह का वेतन बकाया चल रहा था। इसके अलावा सेवानिवृत्त कर्मचारियों के एरियर और उपादान का भुगतान भी लंबित था।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.