बरेली, फरवरी 9 -- फरीदपुर, संवाददाता। नगर में विकास कार्य ठप होने से नाराज सभासदों ने पालिका कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने पालिका चेयरमैन पर हठधर्मिता का आरोप लगाया। प्रदर्शन के बाद सभासदों ने ईओ को संबोधित ज्ञापन सफाई निरीक्षक को सौंपा। सोमवार को तमाम सभासद नारेबाजी करते हुए नगर पालिका कार्यालय पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि पालिका चेयरमैन कई महीनें से कार्यालय में नहीं बैठ रहे हैं। जिसकी वजह से विकास कार्य पूरी तरह से ठप हो गए हैं। जनमानस की समस्याओं का निस्तारण नहीं किया जा रहा। ठेकेदारों का कार्य पूरा होने के बाद भी उनका भुगतान नहीं किया गया है। सभासदों ने पालिका चेयरमैन पर मनमानी करने का आरोप लगाया। कई घंटे प्रदर्शन के बाद सभासदों ने सफाई निरीक्षक सुरजीत सिंह को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर देवेंद्र सिंह टोनी,अब्दुल रशीद,नन्हे अंसा...