कौशाम्बी, अप्रैल 19 -- अजुहा। कड़ा ब्लॉक के कनवार गांव में रविवार को सामाजिक जिम्मेदारी की प्रेरणादायक मिसाल देखने को मिली। नगर पालिका परिषद मंझनपुर के अध्यक्ष वीरेंद्र सरोज फौजी ने एक अनाथ बेटी की शादी में अभिभावक की भूमिका निभाई। दान-दहेज देकर विवाह कराया। कनवार निवासी दिवंगत ननका गुप्ता की पुत्री नीतू देवी की रविवार को शादी थी। परिवार की माली हालत ठीक नहीं है। इसलिए खर्च को लेकर सभी परेशान थे। जानकारी मंझनपुर नगर पालिका अध्यक्ष को हुई तो वह नीतू के घर पहुंचे। दहेज का सामान, गहने और नकदी भी दी। भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य भी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.