लखीमपुरखीरी, मई 7 -- गोला गोकर्णनाथ। जनगणना को लेकर नगर क्षेत्र में जनजागरूकता अभियान तेज हो गया है। इसी क्रम में नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने जनगणना में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जागरूकता संदेश जारी किया। जारी संदेश में उन्होंने कहा कि जनगणना देश के विकास की मजबूत नींव है। नागरिकों द्वारा दी गई सही जानकारी के आधार पर सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पानी और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का बेहतर संचालन करती है। उन्होंने कहा कि सही गणना से ही सही योजना बनती है और देश के विकास को नई दिशा मिलती है। पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी नागरिक जनगणना प्रक्रिया में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें और सही जानकारी उपलब्ध कराकर विकसित भारत के निर्माण में अपनी सहभागिता निभाएं। उन्हो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.