नैनीताल, दिसम्बर 15 -- भवाली। नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड संख्या 6 में कहक्वीरा मुख्य मार्ग से घोड़ाखाल रोड तक राज्य वित्त योजना के तहत निर्मित सड़क व सुरक्षा दीवार का लोकार्पण सोमवार को पालिकाध्यक्ष पंकज आर्या ने किया। इस कार्य पर कुल 81.81 लाख रुपये की लागत आई है। इस अवसर पर सभासद संजय जोशी, पूर्व प्रधान नवीन क्वीरा, जगदीश जोशी, लक्ष्मण सिंह मेहता, बीडी जोशी, प्रियंका, पंकज जोशी, पंकज कुमार, केशव, रवींद्र क्वीरा, मनोज तिवारी, गौरव नेगी, मनोज नेगी, हरेंद्र मेहता, कुलदीप मेहता रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...