पीलीभीत, मई 16 -- पीलीभीत। अंगूरी देवी सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर कालेज में छात्रा संसद का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें छात्र संसद को कर्तव्यनिष्ठा की नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने शपथ ग्रहण कराई। प्रधानमंत्री पद के लिये त्रिषा सहगल, उपप्रधानमंत्री अनाया, सेनापति स्नेहा, उपसेनापति उदिति, सांस्कृतिक मंत्री रिया राजपूत, उपसांस्कृति मंत्री श्रृद्धा भारती, अनुशासन प्रमुख ओजस्वी, सहायक मृगांका ने अपने दायित्व के निर्वांह के लिये शपथ ग्रहण की और समस्त दायित्वों का निर्वहन करने के लिये संकल्प लिया। इसी के साथ विभागों के दायित्व बोघ की शपथ ग्रहण की। प्रधानाचार्या उपासना शर्मा के निर्देशन में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- छात्र संसद के पदाधिकारियों ने ली शपथ इस मौके पर प्रबंधक कुमकुम अग्...