धनबाद, मार्च 13 -- मुकुंदा में श्रीश्री 108 श्री नवरात्रि अखंड हरि कीर्तन के आठवें दिन गुरुवार को नाम कीर्तन और पाला कीर्तन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। आसपास के गांवों के लोग नवरात्रि के पहले दिन से ही निरामिष भोजन कर रहे हैं। ग्रामीण सुबह-शाम पूजा स्थल जाकर अर्चना करते हैं। प्रतिदिन प्रवचन के साथ-साथ वीरभूम की पाला कीर्तन गायिका मनी माला घोष, गोड्डा की गायिका पुष्पा रानी दासी और बांकुड़ा के गायक अर्जित मुखर्जी अपनी प्रस्तुति से लोगों को मंत्रमुग्ध कर रहे हैं। कलाकारों ने पाला कीर्तन के माध्यम से सामाजिक कुरीतियों पर भी प्रहार किया। स्थानीय लोगों के अनुसार, कीर्तन शुरू होते ही आसपास के गांवों में मांसाहार पूरी तरह वर्जित हो जाता है। यहां तक कि श्रद्धावश लोग बाल भी नहीं कटवाते हैं। कमेटी के सदस्यों ने बताया कि नवरात्रि के समापन तक कई अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.