साहिबगंज, मई 21 -- बोरियो, प्रतिनिधि। पुराना दुर्गा मंदिर परिसर में कीर्तन समिति के तत्वावधान में जारी 24 प्रहर हरिनाम संकीर्तन गुरुवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। हिन्दी दल में बिहार के झाझा के जगत मोहन पाण्डेय ने रामायण के राम-सीता विवाह स्वयंवर प्रसंग प्रस्तुत किया। राम ने शिव के धनुष को कैसे तोड़ा का बखान किया। राम दयाल यादव ने हनुमान कथा का प्रसंग प्रस्तुत किया। बंगला के वर्द्धमान के झूमा दास, मुर्शिदाबाद की मदिरा मंडल, सुभेन्दू चक्रवती ने भी कीर्तन प्रस्तुत किया। कीर्तन को सफल बनाने में निर्मल चन्द्र दे, मनोज रक्षित, उज्ज्वल दे, अरविंद पंडित,बद्री पंडित,जय प्रकाश पंडित, असीम कुमार दत्त आदि सदस्य जुटे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...