साहिबगंज, मई 22 -- बोरियो, प्रतिनिधि। बोरियो पुराना दुर्गा मंदिर परिसर में संचालित 24 प्रहर हरिनाम संकीर्तन सह पाला कीर्तन कुंज-भंज व धुलाट नगर भ्रमण के साथ शुक्रवार को सम्पन्न हो गया। संकीर्तन स्थल पर श्री कृष्ण-राधा, राम-सीता सहित कई देवी-देवताओं की मूर्ति स्थापित की गयी थी। कीर्तन को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष निर्मल चन्द्र दे, उज्ज्वल दत्ता, अरविंद पंडित, मनोज रक्षित, जय प्रकाश पंडित आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...