जहानाबाद, दिसम्बर 29 -- आलू, सब्जियां और तिलहन फसलों को सबसे अधिक प्रभावित होने का है अनुमान कृषि अधिकारी खेतों का निरीक्षण कर किसानों से कर रहे संवाद, बता रहे हैं उपाय जहानाबाद, नगर संवाददाता। जिले में पिछले 13 दिनों से लगातार शीतलहर का प्रकोप जारी है। दिन का तापमान सामान्य से नीचे चला गया है, जबकि रात के समय पाला पड़ रहा है। इस बदले मौसम का सीधा असर रबी फसलों पर देखने को मिल रहा है। खासकर आलू, लतर वाली सब्जियां जैसे लौकी, कद्दू, तोरई तथा तिलहन और दलहनी फसलें ठंड और पाले की चपेट में आने लगी हैं। हालात को देखते हुए कृषि विभाग ने किसानों के लिए विशेष सलाह जारी की है। गौरतलब है कि जिले में 55 हजार हेक्टेयर हेक्टेयर क्षेत्र में रबी फसलों की खेती का लक्ष्य निर्धारित है। अब तक जिले के किसानों ने करीब 40 हजार हेक्टेयर में गेहूं, दलहन व तेलहन की ...