नई दिल्ली, मई 1 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। पालम क्षेत्र में सात करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। दक्षिण दिल्ली के सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी और क्षेत्रीय विधायक कुलदीप सोलंकी ने सड़क, सीवर और पार्कों के निर्माण कार्य शुरू कराए। इसके ही विधायक कार्यालय में महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा के लिए पांच दिवसीय पिंक कार्ड शिविर का उद्घाटन भी किया गया। बिधूड़ी ने कहा कि पालम क्षेत्र के मधु विहार वार्ड में सड़क, सीवर और पार्कों के विकास के लिए निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया। इससे क्षेत्र के लोगों को काफी राहत मिलेगी। इसके अलावा नए साइन बोर्ड भी लगाए जाएंगे, ताकि इलाकों की पहचान में सुविधा मिल हो सके। बिधूड़ी ने आरोप लगाया कि पिछले दस वर्षों में आम आदमी पार्टी सरकार ने दिल्ली की जा उपेक्षा की है, उससे हालत काफी बदतर हो गई थी। अब भाज...