सीवान, फरवरी 3 -- आईसीडीएस व महिला विकास निगम के तत्वावधान में सदर अनुमंडल कार्यालय परिसर में वन स्टॉप सेंटर के दो कमरे में पालना घर बनकर तैयार हो गया है। पालना घर में बच्चों के खेलने के लिए खिलौने समेत अन्य सभी संसाधन उपलब्ध करा दिए गए हैं। पालना घर का संचालन शुरू हो गया है। कलेक्ट्रेट स्थित विभिन्न विभागों में कार्यरत महिला पदाधिकारी व कर्मी ड्यूटी के दौरान सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक के लिए अपने पांच साल तक के बच्चों को रख सकेंगी। पालना घर पूरी तरह से नि:शुल्क है, जहां बच्चों को पूरी तरह से घर का माहौल दिया जा रहा है, ताकि उन्हें मां की कर्मी का एहसास नहीं हो। बच्चे के खाने के लिए भोजन घर से तैयार कर पालना घर की कर्मी को दे देना होगा, बच्चे को भूख लगने पर कर्मी खाना गर्म कर खिला देंगी। साथ ही पूरे समय तक छोटे-छोटे बच्चों की पूरी देख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.