देहरादून, अप्रैल 7 -- देहरादून। शिमला बाईपास रोड, नया गांव इलाके में पालतू भैंसों को टक्कर मारने के आरोपी पर पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया है। मासूम अली निवासी टी एस्टेट अंबीवाला ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि बीते 19 मार्च की शाम छह से सात बजे के बीच उनकी भैंसें सड़क किनारे चर रही थी। इस दौरान अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन भैंसों की मौके पर मौत हो गई। आरोपी वाहन समेत मौके से फरार हो गया। इंस्पेक्टर पटेलनगर विनोद गुसाईं ने बताया कि शिकायत पर प्राथमिक जांच के बाद अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...