मेरठ, मार्च 21 -- सरसवा गांव में पालतू कुत्तों में झगड़े को लेकर शुक्रवार रात पड़ोसियों में कहासुनी को लेकर मारपीट सो गई। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर में घुसकर परिवार पर लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित परिवार के शोर मचाने पर आरोपी फायरिंग करते हुए फरार हो गए। थाने पहुंचे पीड़ित परिवार ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने घायलों का दौराला सीएचसी पर उपचार कराया। सरसवा निवासी नरेंद्र सिंह ने बताया कि वह शुक्रवार रात घर में खाना खा रहा था। इसी बीच गली में पालतू कुत्तों के विवाद को लेकर भाई जगपाल सिंह और तनु पर पड़ोसियों कुक्कू, राकेश, सतीश, रवित, मंदर और विकेश ने घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने के प्रयास में फायरिंग कर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानका...