बागपत, मार्च 18 -- खेकड़ा। कस्बे में मंगलवार रात एक पालतू कुत्ते ने मालिक को ही हमला कर गंभीर रूप में घायल कर दिया। उपचार के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कस्बे के मोहल्ला अहिरान में श्रीभगवान परिवार के साथ रहता है। उन्होंने एक कूत्ता पाल रखा है। मंगलवार रात श्रीभगवान का पुत्र मनीष कुमार शौच के लिए कमरे से बाहर निकला। तभी कुत्ते ने उस पर हमला बोल दिया। जिसमें वह गंभीर रूप में घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए कस्बे के अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत के चलते उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उसे उपचार के लिए दिल्ली अस्पताल ले गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.