हाथरस, फरवरी 27 -- सासनी। कोतवाली सासनी क्षेत्र के गांव नदौना में एक पालतू कुत्ते ने 11 वर्षीय बच्चे पर हमला बोल दिया। जिससे बच्चा बुरी तरह घायल हो गया। घायल बच्चे को परिजन आनन फानन उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर पहुंचे। गांव नदौना निवासी 11 वर्षीय करन पुत्र ओमप्रकाश शुक्रवार को अपने घर से खेलने के लिए बाहर निकला ही था। इसी दौरान कुत्ता अचानक हिंसक हो गया और उसने करन पर हमला बोल दिया। कुत्ते ने करन के हाथ और पैर को बुरी तरह से काट लिया। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर परिवार के लोग और आस पड़ोसी मौके पर पहुंचे। बड़ी मुश्किल से कुत्ते को करन से अलग किया गया। तब तक करन काफी ज्यादा लहूलुहान हो चुका था। परिजनों ने तुरंत घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए।जहां चिकत्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार कर दिया गया। घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.