रुडकी, मई 12 -- रुड़की, संवाददाता। बेहड़की सैदाबाद गांव में पड़ोसी के घर गए एक व्यक्ति पर पालतू कुत्ते ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने घायल को 16 टांके लगाने के साथ ही उसका उपचार किया। बेहड़की सैदाबाद निवासी राजेश कुमार पड़ोसी के घर किसी कार्य से गए थे। इसी दौरान घर में मौजूद पालतू कुत्ते ने अचानक उन पर हमला बोल दिया। कुत्ते ने राजेश के हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों पर कई जगह काट लिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह कुत्ते को हटाकर राजेश को बचाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...