वाराणसी, जनवरी 21 -- वाराणसी। कैंट थाना क्षेत्र के सिकरौल में पालतू कुत्ते को लेकर मंगलवार देर रात हुए विवाद में एक परिवार पर जानलेवा हमला और लूटपाट करने का आरोप लगा है। पीड़ित मनोज सोनकर के अनुसार पड़ोसी सुरेश सोनकर के पुत्र अर्थराज उर्फ गोलू पालतू कुत्ते को पीट रहा था। विरोध करने पर घर में घुसकर हमला कर दिया। हमले में मनोज सोनकर, पत्नी अन्नू सोनकर, बच्ची पीहू सोनकर, शंभू सोनकर, कुमकुम सोनकर, रवि सोनकर, अंकुश सोनकर, कोमल सोनकर व सुजल सोनकर घायल हो गए। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.