नोएडा, फरवरी 25 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेनो वेस्ट स्थित महागुन माईवुड्स सोसाइटी में पालतू कुत्ते को खुले में शौच कराने को लेकर बुधवार को दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों में मारपीट हुई। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया। इस घटना का वीडियो भी वायरल हुआ। सोसाइटी में रहने वाले लोगों ने बताया कि मंगलवार की शाम महिला अपने पालतू कुत्ते को परिसर में घूमा रही थी। कुत्ते ने परिसर में ही शौच कर दिया। पास खड़ी कुछ महिलाओं ने कुत्ते की मालकिन को टोक दिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच में कहासुनी हो गई। कुछ देर बाद सभी महिलाएं अपने घर चली गईं। इसके बाद इस मामले को लेकर सोसाइटी के ग्रुप में लगातार बहस होती रही। अगले दिन बुधवार को टावर के बाहर कुत्ता मालिक और दूसरे पक्ष के लोग आपस में मिले। दोनों के बीच चल रही बातचीत क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.