इटावा औरैया, अप्रैल 6 -- जसवंतनगर। कोठी कैस्त मोहल्ले में पालतू कुत्ते के हमले से एक किशोर घायल हो गया। मोहल्ला निवासी सभासद मोहिनी दुबे के पुत्र ऐश्वर्य दुबे पर पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति के पालतू कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया। परिजनों के अनुसार कुत्ते ने ऐश्वर्य के पैर में काट लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर-शराबा सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने किसी तरह किशोर को कुत्ते से छुड़ाया। घटना के बाद परिजन घायल किशोर को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां उसका इलाज कर एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगाए गये। परिजनों ने कुत्ता मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि कुत्ता पहले भी आक्रामक हो चुका है, इसके बावजूद उसे खुला छोड़ दिया जाता है। इस घटना से मोहल्ले के लोग दहशत में हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि लापरवाह पाल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.