नोएडा, मार्च 31 -- दनकौर, संवाददाता। सलारपुर गांव में मंगलवार शाम नौ वर्षीय बच्ची पर पड़ोसी के विदेशी नस्ल के कुत्ते ने हमला कर दिया। हमले में बच्ची घायल हो गई। घायल को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित पक्ष ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शिकायत की। सलारपुर गांव निवासी पिंटू ने पुलिस को शिकायत दी कि पड़ोस में रहने वाला व्यक्ति अपने विदेशी नस्ल के कुत्ते को अक्सर खुला छोड़ देता है। उनकी नौ वर्षीय बेटी शिवानी आरोपी के घर के सामने से गुजर रही थी, तभी कुत्ते ने उसके पैर पर काट लिया। परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद जब उन्होंने विरोध किया तो आरोपी पक्ष ने गाली-गलौच कर अभद्र व्यवहार किया। इससे परिवार में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...