बागपत, जून 27 -- मौजिजाबाद नांगल गांव में घर के बाहर से होकर निकल रहे एक युवक पर पालतू कुत्ते ने हमला कर दिया। इसकी शिकायत की तो दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। पुलिस ने दोनों पक्षों के पांच लोगों का शांतिभंग की धाराओं में चालान किया है। मौजिजाबाद नांगल गांव निवासी गुरमीत ने दोघट थाने पर तहरीर देकर बताया कि वह गुरुवार सुबह ओमकार के घर के बाहर गली से होकर निकल रहा था। तभी मोनू के पालतू कुत्ते ने उसके ऊपर झपट्टा मारा। जिससे उसने भागकर जान बचाई। जब इसकी शिकायत गुरमीत ने ओमकार के परिवार के लोगों से की तो उन लोगों ने गाली गलौच शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- मारपीट और बंटवारे के विवाद में सात लोगों का शांतिभंग में चालान जिसपर दोनों ही पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। जिसमें गुरमीत पक्ष से विनोद कुमार पुत्र अतर सिंह,गुरमीत पुत्र वि...