गुमला, अप्रैल 12 -- पालकोट, प्रतिनिधि। पालकोट के कठरकोचा टोली में 22 वर्षीय निराश कुमारी की हत्या के मामले में जांच अब नए मोड़ पर पहुंच गई है। शनिवार को मृतका के शव का पोस्टमार्टम गुमला सदर अस्पताल में मेडिकल बोर्ड की देख-रेख में कराया गया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस हर पहलू से जांच में जुटी है। हत्या से पहले दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। मेडिकल बोर्ड द्वारा किए गए पोस्टमार्टम की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी। इधर पालकोट पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रमोद महतो को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान कई अहम बिंदुओं पर जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त टांगी भी बरामद कर ली...