गुमला, जून 21 -- बसिया, प्रतिनिधि। पालकोट काली मंदिर के समीप शनिवार को हुई भीषण सड़क दुर्घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। हादसे में गंभीर रूप से घायल मुकुंद साहू निवासी लोंगा की रविवार सुबह रांची में इलाज के दौरान मौत हो गई। दुर्घटना में कलेश्वर साहू, मनोज ठाकुर और दीनबंधु साहू की मौत शनिवार को ही हो गई थी। वहीं मुकुंद साहू को गंभीर हालत में पहले सदर अस्पताल गुमला लाया गया था। जहां से बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर किया गया था। उपचार के दौरान रांची में उसकी मौत हो गई।घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। यह भी पढ़ें- बारात से लौट रही कार पेड़ से टकराई, दूल्हे के पिता-मौसा समेत तीन की मौत मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सड़क हादसे ने चार परिवारों से उनका सहारा छीन लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...