गुमला, फरवरी 25 -- पालकोट प्रतिनिधि। पालकोट थाना क्षेत्र के उमड़ा पंचायत स्थित पंडरा पानी मैदान के समीप महुआ पेड़ के पास एक 55 वर्षीय महिला की हत्या कर दी गई। यह घटना बुधवार दोपहर 12 बजे की है। महिला की टांगी से मार कर हत्या की गई है। घटना की सूचना मिलते ही पालकोट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस हत्या के कारणों और मृतका की पहचान में जुटी हुई है। थाना प्रभारी तरुण कुमार ने बताया कि महिला का शव मैदान के पास पड़ा मिला। शव के पास से एक थैला बरामद हुआ है। जिसमें चावल और कुछ कपड़े थे। इससे संभावना जताई जा रही है कि महिला किसी शादी समारोह में शामिल होने जा रही थी। पुलिस का अनुमान है कि पंडरा पानी गांव में आयोजित विवाह कार्यक्रम में जाते समय अज्ञात अपराधियों ने उसकी हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस आसपास के ग्राम...