गुमला, अप्रैल 12 -- पालकोट, प्रतिनिधि। प्रखंड के अंबेराडीह स्थित श्री श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में दो दिवसीय 12वां वार्षिक महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ शुरू हो गया। आयोजन समिति अंबेराडीह,विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, दुर्गावाहिनी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस महोत्सव के पहले दिन 1151 महिलाओं व युवतियों ने भव्य कलश शोभायात्रा निकाली। कलश यात्रा मंदिर प्रांगण से शुरू होकर देवी गुड़ी मंदिर पहुंची। जहां परिक्रमा के बाद मरदा नदी तट पर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत पूजा-अर्चना की गई। आचार्य दिनेश चंद्र मिश्रा के नेतृत्व में जपकर्ता श्याम किशोर शुक्ला व सहयोगियों ने धार्मिक अनुष्ठान कराया। इसके बाद महिलाएं कलश में पवित्र जल भरकर गुमला-सिमडेगा मुख्य मार्ग होते हुए पुनः मंदिर पहुंचीं और विधिवत कलश स्थापना की।मंदिर में भगवान हनुमान की ...